अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा जाने से तीन युवक घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो युवकों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह पिता कुंवर सिंह उम्र 25 वर्ष चिरमिरी का रहने वाला था। 4 नवंबर को वह बाइक से अपने साथी अनिल व प्रितम के साथ कहीं गया था। नागपुर रेल फाटक के पास अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बैकुठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रेम सिंह व अनिल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान प्रेम सिंह की मौत हो गई।
Check Also
अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur