Breaking News

अम्बिकापुर @ मैनपाट क्षेत्र में महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

Share

लाश की पहचान में जुटी पुलिस,पहचान छुपाने जला दिया गया था शव

अम्बिकापुर 02 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। मैनपाट क्षेत्र में महिला का अर्धनग्न अवस्था में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दरिमा थाना के सीमा से लगे अंबिकापुर-मैनपाट घाटी में लगभग 200 फिट नीचे खाई में अर्ध जला महिला का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंच कर मामले की जांच की। इस दौरान एसडीओपी व फारेंसिंग टीम भी पहुंची थी। पुलिस के अुसार महिला का लाश करीब सात से आठ दिन पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मैनपाट अंबिकापुर मार्ग में दरिमा थाना अंतर्गत काली घाट के ऊपर एक महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला है। लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान छुपाने के उद्देश्य से महिला के चेहरे व शरीर को जलाने की कोशिश की गई है। चेहरा पूरी तरह चल चुका है। इस कारण शव का पहचान नहीं हो पा रहा है। शरीर का अन्य हिस्सा अर्ध जला हुआ है। लाश सात से आठ दिन पुरानी होने के कारण सड़ चुका है। सूचना पर दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस लाश की पहचान के लिए जिले के सभी थाने को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार महिला का उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताया जा रहा है। एसडीओपी ने बताया कि शव के बगल में महिला का चप्पल मिला व स्वेटर पड़ा हुआ है। महिला के कपड़े को भी हत्यारों ने जला दिया है। वहीं शव के पास भगवान शिव की मूर्ति भी जला हुआ मिला है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि संभवत हत्यारों द्वारा महिला की हत्या कहीं और की गई होगी और शव को पहाड़ी के नीचे लगभग 200 फिट खाई में जलाने की कोशिश की गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

Share 150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में बनेगी नई पहचानअम्बिकापुर,20 अप्रैल …

Leave a Reply