Breaking News

अम्बिकापुर @जिस मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रेमी ने की थी आत्महत्या, तीन दिन बाद उसी टावर पर प्रेमिका ने भी दे दी जान

Share

अम्बिकापुर 01 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। चार दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके वियोग में प्रेमिका ने भी सोमवार की सुबह उसी टावर पर चढ़कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है।
जानकारी के अनुसार अभय पटेल पिता श्याम प्रसाद पटेल उम्र 26 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केपी पटेलपारा का रहने वाला था। वह गांव के ही उमावती से प्रेम करता था। लेकिन दोनों की शादी घरवालों ने कहीं और कर दी थी। शादी होने के बाद दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे मिलते थे। 28 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद अभय घर से घूमने जा रहा हूं, कहकर निकला था। रात करीब 11.45 बजे प्रेमिका अभय के घर आकर बताई कि वह मोबाइल टावर पर लटका है और कुछ नहीं बोल रहा है। इसके बाद युवती पुन: वापस टावर के ऊपर शव के पास जाकर रो रही थी। परिजन पीछे से पहुंचे और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को उतरवाया और मामले की जांच की। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसांग सामने आया था। घटना के चार दिन बाद प्रेमीका उमावती ने भी सोमवार की अहले सुबह उसी टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

Share 150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में बनेगी नई पहचानअम्बिकापुर,20 अप्रैल …

Leave a Reply