नई पार्टी बना बीजेपी से करूंगा बात
चंडीगढ़ 30 अक्टूबर 2021 (ए)। कांग्रेस के साथ बातचीत की खबरों के बीच कैप्टन अमरिंदर ने साफ कर दिया है कि उनका पार्टी बनाने का फैसला फाइनल है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का उनके समर्थन के लिए वो आभारी हैं।
कांग्रेस के साथ बैक चैनल बात को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को साफ कर दिया है कि अब बातचीत का समय निकल गया है। उन्होंने कहा कि वो नई पार्टी बनाकर बीजेपी से बात करेंगे। कैप्टन ने बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मेलजोल का समय खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है। सिंह ने दोहराया कि वह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह “पंजाब के हित में एक मजबूत सामूहिक ताकत” बनाना चाहते हैं।इस मामले को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कैप्टन के हवाले से ट्वीट कर कहा- कांग्रेस के साथ बैकएंड वार्ता की रिपोर्ट गलत है। मिलन का समय समाप्त हो गया है। पार्टी से अलग होने का फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया और यह अंतिम है। मैं सोनिया गांधी जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं, लेकिन अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur