Breaking News

मुंबई @ जेल से रिहा होकर घर पहुंचे आर्यन

Share


मुंबई , 30 अक्टूबर 2021 (ए)। बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शनिवार को आर्थर रोड सेंट्रल जेल (एआरसीजे) से रिहा होकर अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं।हजारों प्रशंसकों, भारी संख्या में पुलिस और मीडियाकर्मियों ने यहां दूसरे दिन एआरसीजे के बाहर डेरा डाला हुआ था। जैसे ही आर्यन की गाड़ी बाहर निकली तो कुछ देर के लिए वहां हुजूम सा लग गया। रिहाई के समय आर्यन की एक नीली कलर की शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने चहरे पर मास्क लगाया हुआ था। वह इधर-उधर देखे बिना अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। रिहाई के बाद बाउंसरों और बॉडीगार्ड्स द्वारा उन्हें काले शीशे वाली सफेद एसयूवी से तुरंत बांद्रा-वर्ली सी लिंक के माध्यम से अपने बांद्रा स्थित घर की ओर ले जाया गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply