अब छात्र के संख्या अनुसार स्कूलों में होंगी रसोईया
लखनपुर 30 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह ने 29 अक्टूबर दिन शुक्रवार को लखनपुर विकासखंड के 25 स्कूलों के प्रधान पाठकों को रसोईया सहायकों की संख्या छात्र संख्या के अनुपात रखने पत्र जारी किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शाला लखनपुर पोतका, जंमगला, लटोरी, तुरना, पुहपुटरा, गुमगरा, कला ,परसोड़ी कला, सलका, लहपटरा, बन्धा, सहित प्राथमिक पाठशाला गणेशपुर कोदवारी पारा, ससकलो ,बैलखरिखा रजपुरी कला, कोरजा, बरढोढ़ी पारा बगदरी, बगदेवा, लोसंगी, कुसु ,उतार पारा, परसोड़ी कला, घुई भावना , सलका सिंगीटाना,घुटरापारा बन्धा स्कूलों के प्रधान पाठकों को पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि स्कूलों में छात्रों की संख्या 25 दर्ज है वहां एक रसोईया रखने तथा 26 से 100 तक दो रसोइया रखने तथा 100 से अधिक छात्रों पर एक अतिरिक्त रसोईया रखने तथा स्कूलों में दर्ज छात्रों की संख्या के अनुपात से रसोइयों की संख्या ज्यादा होती है तो उन्हें तत्काल उस कार्य से पृथक करने कारवाही कि जाये। तथा मध्यान भोजन अंतर्गत रसोइयों को वरिष्ठता के आधार पर कार्य से पृथक किया जावेगा साथ ही जिन विद्यालयों में दर्ज संख्या से कम रसोइया वहाँ संचालनकर्ता समूह को नया रसोईया रखने हेतु निर्देशित भी किया गया है।पत्र जारी होने के उपरांत आज कुछ ग्रामों के रसोईया खंड शिक्षा कार्यालय लखनपुर पहुंचे ग्राम गणेशपुर प्राइमरी स्कूल में लंबे समय से रसोईया का कार्य कर रही महिला के आंखों से आंसू छलक उठा। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि रसोईया के कार्य से हमें पृथक ना किया जाए।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालन के संबंध में प्रत्येक स्कूलों में छात्रों की दर्ज संख्या के आधार पर रसोइयों की नियुक्ति की गई थी। परंतु वर्तमान सत्र में विकासखंड के 25 प्राथमिक व माध्यमिक शाला में बच्चों की दर संख्या कम होने के उपरांत रसोइयों को पृथक करने की कार्रवाई की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur