Breaking News

अम्बिकापुर@स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिरा युवक,इलाज के दौरान मौत

Share

अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2021(घटती-घटना)।अनियंत्रित होकर गिरने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाजा के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राजू मिंज पितार भारत मिंज उम्र 40 वर्ष ग्राम हर्राटोली थाना शंकरगढ़ का रहने वाला था। एक सप्हात से वह अपनी बहन के घर तिलसिवां सूरजपुर में था। वहां शुक्रवार की सुबह स्कूटी से बाजार गया था। वापस आने के दौरान रास्ते में स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ भीषण गर्मी में जनगणना प्रशिक्षण.

Share . . पंखे ठप्प थाली हल्की और कागजों में ‘मलाई’ भारी? जनगणना प्रशिक्षण में …

Leave a Reply