Breaking News

जम्मू , @ जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरी बस,13 की मौत

Share


जम्मू ,,28 अक्टूबर 2021 ( ए )। जम्मू के डोडा में आज सुबह एक यात्रीबस के खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मृत्यु हो गई, वहीं 15 घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा सुई गोवारी इलाके में हुआ है। ये सभी लोग एक बस में सवार थे।
सुबह ठाठरी इलाके से जिला मुख्यालय डोडा आ रही बस करीब 8 बजे सुईबारी कराड़ा के पास खाई में जा गिरी। अचानक चीख पुकार मचने के बाद आसपास के गांवों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे थे। इसकी सूचना पुलिस और सेना को दी। इसके तुरंत बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से खाई में उतर कर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया था। पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, पीएम कार्यालय में राज्य मंत्री डा जितेंद्र सिंह, उपराज्यपाल सिन्हा, भाजपा राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा सहित अन्य कई राजनीतिज्ञों ने सड़क हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply