Breaking News

लखनऊ @ किसान विरोधी योगी सरकार की नीति और नीयत में खोट

Share


लखनऊ ,28 अक्टूबर 2021 ( ए )। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खाद संकट की आड़ में उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि किसान विरोधी रवैया अपनाने वाली योगी सरकार की नीयत और नीति दोनो में खोट है।
श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं। खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के दो किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply