अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। ऑटो की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुनिया बाई पति गुमान सिंह उम्र 42 वर्ष मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोठारी की रहने वाली थी। वह 25 अक्टूबर की शाम को काम कर घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में खुटाटोला के पास पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur