अम्बिकापुर 27 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। बिना जांच किए अंबिकापुर केनरा बैंक द्वारा वर्ष 2016 में क्लोन चेक से भुगतान कर दिया गया था। जब इसकी जानकारी हुई तो बैंक द्वारा इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। हालांकि बैंक द्वारा 10 लाख 35 हजार रुपए कंपनी को रिफंड भी कर दिया है। कंपनी को रुपए रिफंड होने पर सरगुजा एसपी व पुलिस को धन्यवाद दिया है।
हार्डी कॉन दिल्ली की एक कंपनी है। कंपनी द्वारा वर्ष 2016 में अलग-अलग मामले को लेकर एसबीआई का चेक जारी किया गया था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त चेक का क्लोन तैयार कर केनरा बैंक में क्लियरेंस के लिए लगाया गया था। केनरा बैंक अंबिकापुर द्वारा चेक को बिना जांच के लिए 10 लाख 35 हजार रुपए क्लियर कर दिया गया था। जब केनरा बैंक को जांच में पता चला कि मेरे द्वारा गलती से बिना जांचे चेक क्लियर कर दिया गया है तो वह इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस की जांच के बाद बैंक द्वारा उक्त राशि को हॉर्डी कॉन कंपनी को रिफंड कर दिया गया है।
Check Also
बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव
Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur