अम्बिकापुर 25 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-राजपुर मार्ग स्थित रजपुरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुनील धर दुबे उर्फ राजन उम्र 32 वर्ष शहर के हनुमान मंदिर रोड का निवासी था। वह रविवार की शाम को अपने दोस्त समर के साथ बाइक से भकुरा स्थित क्रेशर देखने जा रहा था। रास्ते में अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर स्थित रजपुरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सुनीलधर की मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur