Breaking News

अम्बिकापुर@अस्पताल में इलाज के दौरान बेड से गिरकर जख्मी युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर 23 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। एक बीमार युवक बलरामपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बेड से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्ती हो गया। उसके कान व नाक से खून निकलने लगा। चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शंभू राम पिता फुलचंद राम उम्र 21 वर्ष चंदनपुर रामानुजगंज का निवासी था। 19 अक्टूबर को उसकी तबियत खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 अक्टूबर को वह बलरामपुर जिला अस्पताल के बेड से नीचे गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके कान-नाक से खून निकल रहा था। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply