अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। रोशनदान के सहारे किराना दुकान में घुसकर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने किराना दुकान के काउंटर में रखे 20 हजार रुपए नगद पार कर दिया है। दुकान संचालक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार असलम अंसारी शहर के नवागढ अम्बिकापुर का निवासी है। वह अपने घर मैं ही किराना दुकान चलाता है। 10 अक्टूबर की रात 10 बजे दुकान बंद कर घर में जाकर सो गया था। दूसरे दिन सुबह 7 बजे उठा तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने रोशनदान के सहारे घुसकर काउंटर में रखे 20 हजार रुपए चोरी कर ले गए। असलम इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले
Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur