Breaking News

बैकुंठपुर@ वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को,लंबित मामलों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों ने कसी कमरएक ही दिन में सुलह से सुलझेंगे विवाद,12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Share


-संवाददाता-
बैकुंठपुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा,इसके सफल आयोजन और अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री योगेंद्र पारिक ने 25 नवंबर को अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की,बैठक में लोक अदालत को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाएगा,इसके अंतर्गत राजीनामा योग्य आपराधिक एवं दीवानी मामले,मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण,बैंक एवं बिजली से संबंधित मामले,निष्पादन प्रकरण तथा पारिवारिक विवादों का निराकरण किया जा सकेगा, इसके साथ ही ऐसे मामले भी लोक अदालत के माध्यम से सुलझाए जा सकेंगे,जो अभी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुए हैं।
अधिक से अधिक प्रकरणों को लोक अदालत में रखने पर जोर-बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेंद्र पारिक ने अधिवक्ता संघ से आग्रह किया कि अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाने और उनके निराकरण में सहयोग प्रदान करें, उन्होंने लोक अदालत को अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए अधिवक्ताओं से सुझाव भी मांगे,लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का अवसर मिलता है,इससे लंबे समय से लंबित मामलों के निराकरण में मदद मिलती है और पक्षकारों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया से राहत मिल सकती है।
न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी रहे उपस्थित-बैठक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय जिला कोरिया राजेंद्र कुमार वर्मा, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटीज कोरिया बैकुंठपुर आशीष पाठक,जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री समीर कुजूर,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अमृता दिनेश मिश्रा,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री एस.एस.अंसारी,सचिव ध्रुव कुमार कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गुप्ता सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अधिवक्ताओं एवं संबंधित पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है,12 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य मामलों के निराकरण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और अधिवक्ता संघ की तैयारियां शुरू हो गई हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ धान खरीदी केंद्र चिरमी में कांग्रेस नेताओं का निरीक्षण,किसानों ने बताई अपनी परेशानियां

Share खरीदी केंद्र पहुंचे प्रदीप गुप्ता और अशोक जायसवाल,किसानों से सीधा संवाद कर जाना हाल-संवाददाता-बैकुंठपुर,28 …

Leave a Reply