Breaking News

बैकुंठपुर@ धान खरीदी केंद्र चिरमी में कांग्रेस नेताओं का निरीक्षण,किसानों ने बताई अपनी परेशानियां

Share


खरीदी केंद्र पहुंचे प्रदीप गुप्ता और अशोक जायसवाल,किसानों से सीधा संवाद कर जाना हाल
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें,इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र चिरमी का निरीक्षण किया,इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने धान बेचने पहुंचे किसानों से सीधे संवाद कर खरीदी प्रक्रिया में आ रही समस्याओं,असुविधाओं और केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नेताओं ने आदिम जाति सरकारी सेवा समिति मर्यादित,चिरमी के धान खरीदी केंद्र का जायजा लेते हुए किसानों से पूछा कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, किसानों ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र के प्रबंधकों से चर्चा कर किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक पहल की।
किसानों को परेशानी न हो, खरीदी व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर-निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धान खरीदी किसानों से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित होनी चाहिए, किसानों को अपना धान बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित प्रबंधकों को समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए,उन्होंने खरीदी प्रक्रिया के दौरान सामने आने वाली दिक्कतों को प्राथमिकता से दूर करने और किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
निगरानी समिति के सदस्य भी रहे उपस्थित-इस दौरान जिला अध्यक्ष ओबीसी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रामकृष्ण साहू,मंडल अध्यक्ष बसंत सिंह, पूर्व उपसरपंच दिलबंदु यादव सहित धान खरीदी केंद्र की निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित रहे, कांग्रेस नेताओं के इस निरीक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं को सुनने और केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने पर जोर रहा।
अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं का कितना शीघ्र निराकरण होता है और खरीदी केंद्र में किसानों को आगे कितनी राहत मिलती है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को,लंबित मामलों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों ने कसी कमरएक ही दिन में सुलह से सुलझेंगे विवाद,12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Share -संवाददाता-बैकुंठपुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी …

Leave a Reply