Breaking News

अम्बिकापुर@स्कूल जा रहे बच्चों का ई-रिक्शा पलटा, तीसरी का छात्र नीचे दबा,आईसीयू में भर्ती

Share

हर्राटिकरा के सेमरघुटरी के पास हादसा,अन्य बच्चों को भी आई मामूली चोटें


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे हर्राटिकरा के सेमरघुटरी के पास 27 नवंबर को स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीसरी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र ई-रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। ई-रिक्शा में सवार अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़ेसा निवासी शिवम राजवाड़े (9) पिता रामप्रकाश राजवाड़े हर्राटिकरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र है। 27 नवंबर को वह अन्य बच्चों के साथ ई-रिक्शा से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान सेमरघुटरी के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सडक पर पलट गया।
हादसे में शिवम उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं, ई-रिक्शा में सवार अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को,लंबित मामलों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों ने कसी कमरएक ही दिन में सुलह से सुलझेंगे विवाद,12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Share -संवाददाता-बैकुंठपुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी …

Leave a Reply