Breaking News

रायपुर@महादेव सट्टा केस…हिमांशु शेखर को 10 दिसंबर तक जेल

Share


रायपुर,28 नवम्बर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में आरोपी वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को शनिवार को रायपुर की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने पेश किया गया। हिमांशु को कोर्ट ने 10 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 28 नवंबर तक मिली ईडी की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद एजेंसी ने उससे आगे पूछताछ के लिए रिमांड नहीं मांगी। ईडी ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड की मांग की थी। हिमांशु पर महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस रफा-दफा करवाने के लिए 15 करोड़ लेने के आरोप है। इधर, हिमांशु ने ईडी के आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने सौरभ चंद्राकर से कोई पैसा नहीं लिया है। उसने यह भी कहा कि ईडी के पास इस लेन-देन का कोई सबूत नहीं है। पूछताछ के दौरान उसने एजेंसी के सभी सवालों के जवाब दिए हैं।
बचाव पक्ष बोला…सौरभ से कोई लेन-देन नहीं…
हिमांशु के वकील फैजल रिजवी ने कोर्ट में कहा कि 15 करोड़ रुपए लेने के आरोप का समर्थन करने के लिए कोई बैंक ट्रांजेक्शन या दूसरा ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने बताया कि हिमांशु किसी बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत नहीं है, बल्कि एक लॉ फर्म में काम करता है।
जान का खतरा बताया,जेल में सुरक्षा की मांग की…
कोर्ट में पेशी के दौरान हिमांशु ने अपनी जान को खतरा बताया। उसने जेल में सुरक्षा देने के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया। इस पर कोर्ट ने जेलर को जेल के नियमों के मुताबिक उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद हिमांशु को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
केस रफा-दफा कराने के नाम पर लिए 15 करोड़ रुपए
दरअसल, हिमांशु पर आरोप है कि, उसने महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ रुपए लिए थे। इसके लिए उसने जज और अधिकारियों को मैनेज करने का भरोसा दिलाया था। ईडी इस कथित लेन-देन के साथ हिमांशु और सौरभ के बीच दुबई में हुई मुलाकातों की भी जांच कर रही है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को,लंबित मामलों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों ने कसी कमरएक ही दिन में सुलह से सुलझेंगे विवाद,12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Share -संवाददाता-बैकुंठपुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी …

Leave a Reply