Breaking News

रामचंद्रपुर@ मवेशी तस्करी के फरार आरोपी को रामचंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


पिकअप नाले में गिरने के बाद भाग निकला था तस्कर
-संवाददाता-
रामचंद्रपुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ने एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर बूचड़खाने ले जा रहा था,लेकिन वाहन के नाले में गिर जाने के बाद वह मवेशियों को वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बबन सिंह (निवासी ग्राम अनपारा, थाना रामचंद्रपुर) ने थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि एक पिकअप वाहन (क्रमांक JH 03्रAW1695) से 07 नग मवेशियों को बूचड़खाना (झारखंड) की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन नाले में गिर गया, जिसके बाद तस्कर मवेशियों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की तस्दीक की और थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04, 06, 10 तथा छत्तीसगढ़ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 22 नवंबर 2026 को आरोपी साहू अंसारी (पिता शाकिर अंसारी, उम्र 29 वर्ष,निवासी ग्राम लेडी कांड,थाना रंका,जिला गढ़वा, झारखंड) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ मेडिकल बिलों में देरी पर डीईओ का आधिकारिक पत्र,डीडीओ की कार्यप्रणाली पर उठा सवाल

Share शालेय शिक्षक संघ की शिकायत के बीच जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी डीडीओ को …

Leave a Reply