Breaking News

अम्बिकापुर@मितानिन दिवस पर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन में मितानिनों का सम्मान

Share


स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका सराहनीय : सीएमएचओ डॉ. जगसाय सरूता

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। मितानिन दिवस के अवसर पर 23 नवम्बर को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन, अम्बिकापुर में कार्यक्रम आयोजित कर मितानिनों के योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगसाय सरूता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीसी. पैकरा, डॉ. पी.के. सिन्हा (डीएनओ-एनएलईपी), डॉ. शीला नेताम (यूसीएचसी प्रभारी), डॉ. सीमा तिग्गा (डीएम-अर्बन), डॉ. उत्कर्ष सोनी (शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन प्रभारी), श्री अनिल पाण्डेय, श्री धनेश प्रताप (सुपरवाइजर), मितानिन प्रशिक्षक, मितानिन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मितानिनों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की गई। मितानिन शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता तथा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके निरंतर प्रयासों से समुदाय स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ रहा है और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगसाय सरूता ने मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में मितानिनों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर डॉ. जगसाय सरूता द्वारा समस्त मितानिनों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके समर्पण, सेवाभाव एवं निरंतर प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share

Check Also

सूरजपुर@ मेडिकल बिलों में देरी पर डीईओ का आधिकारिक पत्र,डीडीओ की कार्यप्रणाली पर उठा सवाल

Share शालेय शिक्षक संघ की शिकायत के बीच जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी डीडीओ को …

Leave a Reply