Breaking News

अम्बिकापुर/उदयपुर@अयोध्या की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निरीक्षण

Share

  • धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा ऐतिहासिक रामगढ़ः मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रीराम मंदिर निर्माण कार्यों का लिया जायजा
  • रामगढ़ को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की पहल; गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश


-संवाददाता-
अम्बिकापुर/उदयपुर,23 नवम्बर2026। (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर रामगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित ऐतिहासिक रामगढ़ में अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर श्रीराम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रामगढ़ पहुंचकर निर्माणाधीन मंदिर की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संकल्प को धरातल पर साकार होते देखना सुखदःनिरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कुछ समय पूर्व उन्होंने रामगढ़ में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की घोषणा व भूमिपूजन किया था,आज उस संकल्प को साकार होते देखना अत्यंत सुखद है। यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था,विश्वास और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा।
प्राचीन गुफाओं और वनवास काल से जुड़ा है रामगढ़ का इतिहास : श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है और वनवास काल के दौरान उनके यहां से गुजरने की लोकमान्यताएं प्रचलित हैं। रामगढ़ पर्वत, सीताबेंगरा व जोगीमारा जैसी प्राचीन गुफाएं और महाकवि कालिदास की साहित्यिक परंपरा इस स्थल को विशिष्ट पहचान देती हैं।
स्थानीय रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों व छोटे व्यवसायियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

Share जांच प्रकरणों के नियमानुसार,पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण पर दिया गया मार्गदर्शन -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 …

Leave a Reply