Breaking News

देहरादून@योगी आदित्यनाथ की मां का निधन,91 साल की थीं

Share


देहरादून,20 नवम्बर 2026। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। उस वक्त घर में योगी के भाई महेंद्र और उनका परिवार मौजूद था। आज ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने बताया कि मेरी मुख्यमंत्री जी से बात नहीं हुई है। हमने उन्हें मैसेज छोड़ा है। बाकी भाइयों और रिश्तेदारों को इंतजार कर रहे हैं। कल ऋषिकेश में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह माता जी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वो एक साल से कुछ नहीं बोल पाती थीं। जिस वक्त सावित्री देवी का विधन हुआ उस वक्त योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में सशक्त युवा, समृद्ध उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट लिखा- मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है।
उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।


Share

Check Also

नई दिल्ली@मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को जलेगा दीपम

Share सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी,आम लोगों की एंट्री पर रोक,रस्म को लेकर दरगाह-मंदिर में विवाद …

Leave a Reply