Breaking News

रायपुर@विवादित वीडियो मामले में थाने पहुंचे अमित जोगी

Share


रायपुर पुलिस ने दिया था दूसरा नोटिस,अपना बयान दर्ज कराएंगे

रायपुर,17 नवम्बर 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी विवादित वीडियो पोस्ट करने के मामले में मंगलवार को रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘ज्ञानू-जानू की शादी’ नाम से एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मिलते-जुलते दिखाए गए थे। जिस पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए दूसरा नोटिस जारी किया था। इसके बाद अमित जोगी अपना पक्ष रखने थाने पहुंचे। दरअसल,अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर ‘ज्ञानू-जानू की शादी’ नाम से एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलते-जुलते मुखौटे पहने दो किरदार दिखाए गए थे। वीडियो में दोनों की प्रतीकात्मक शादी और हनीमून के दृश्य भी थे। इसे कथित वोट चोरी के मुद्दे पर राजनीतिक व्यंग्य के तौर पर बनाया गया था।
भाजपा नेताओं की शिकायत
पर दर्ज हुई एफआईआर

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई थी। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में भाजपा
नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सिविल लाइन थाने पहुंचा था। नेताओं ने वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए अमित जोगी के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने अमित जोगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196,352, 353(2),356(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया था।
विवाद बढ़ने पर
पोस्ट हटाई,मांगी माफी

वीडियो को लेकर विवाद और आलोचना बढ़ने के बाद अमित जोगी ने सोशल मीडिया से पोस्ट हटा दी थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से खेद जताते हुए माना था कि अपनी बात रखने का तरीका उचित नहीं था। उन्होंने कहा था कि जिस मुद्दे को उठाना चाहते थे,उसे दूसरे तरीके से भी रखा जा सकता था।


Share

Check Also

रायपुर@अवैध कॉस्मेटिक निर्माण फर्म पर छापा 5 लाख का सामान जब्त,बिना लाइसेंस बन रही थीं ब्यूटी क्रीम और सीरम

Share रायपुर,17 नवम्बर 2026। राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बिना …

Leave a Reply