Breaking News

चांदों बलरामपुर@ चांदो पुलिस की बड़ी कार्रवाई : झारखंड ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा पिकअप और पायलेटिंग कर रही अर्टिगा कार जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
चांदों बलरामपुर,16 नवम्बर 202६ (घटती-घटना)
। जिले के थाना चांदो पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड के बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशियों से भरे पिकअप वाहन और उसकी पायलेटिंग कर रही अर्टिगा कार को ज़ब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2026 की सुबह करीब 05ः00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सामरी की ओर से एक पिकअप वाहन में कुछ लोग क्रूरतापूर्वक भैंस भरकर बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांदो, निरीक्षक मनीष कुमार नेताम ने अपनी टीम के साथ तत्काल सतर्कता बरतते हुए कंठीघाट तीनमोडवा ग्राम मगाजी मेनरोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर पिकअप वाहन के चालक और अन्य लोग वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। हालांकि,पिकअप वाहन के आगे-आगे उसकी सुरक्षा और निगरानी (पायलेटिंग) कर रही एक अर्टिगा कार को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के द्वारा कार में सवार दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
बरामद मवेशी और ज़ब्त संपत्ति : पुलिस ने घटनास्थल से मौके पर छोड़े गए पिकअप वाहन से 5 नग जीवित भैंस और 1 नग मृत भैंस (कुल 6 मवेशी) बरामद किया।
आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्रियां ज़ब्त की गई हैंः
जीवित एवं मृत मवेशी (कुल कीमत)ः ?1,27,000/-
पिकअप वाहन (क्रमांकः JH 03 AJ 8202)ः ?5,00,000/-
पायलेटिंग करने वाली अर्टिगा कार (क्रमांकः CG 16 CG 1658)ः ?6,00,000/-
कुल ज़ब्ती की कीमतः ?12,27,000/-
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मवेशियों को क्रूरतापूर्वक वध के लिए झारखंड के बूचड़खाने ले जाने से सुरक्षित बचा लिया।
गिरफ्तार आरोपीयों से पुलिस की पूछताछ और कार्रवाई के बाद प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को दिनांक 15 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गयाः
आरोपी नौशाद अंसारी (पिताः समीउल्लाह अंसारी, उम्र 25 वर्ष, निवासीः मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा, झारखंड)
शमशेर अंसारी (पिताः रुस्तम अंसारी, उम्र 21 वर्ष, निवासीः मोमीनपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा झारखंड के थे।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नेताम के नेतृत्व में सउनि राजकुमार यादव, सउनि गिरीश सहाय, आरक्षक संदीप, अंकित जायसवाल, मुकेश सिदार, संतोष तिग्गा, विजय यादव और मदनेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मंदिर जाने निकली किशोरी जहर सेवन करके जान दी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र की एक किशोरी जहरीले …

Leave a Reply