Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ पटवारी-राजस्व निरीक्षक पेपर लीक मामला

Share


ईओडब्ल्यू ने 2 आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार,8 दिन की रिमांड पर पूछताछ करेगी टीम
रायपुर,16 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (राजस्व निरीक्षक) बनने के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को दिल्ली से पकड़कर रायपुर लाया गया। सोमवार को विशेष न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट ने उन्हें 23 नवंबर तक 8 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले वीर सिंह जाटव (35) और अरविंद जाटव (41) के रूप में हुई है। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, दोनों ने परीक्षा की प्रश्नपत्र छपाई समिति से जुड़े आरोपी वीरेन्द्र जाटव के साथ मिलकर पेपर लीक करने की साजिश रची थी। आरोप है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों तक पहुंचा दिया गया और इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूली गई। ईओडब्ल्यू ने 15 नवंबर को कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों आरोपियों की पहचान परेड कराई थी। इसमें परीक्षा में शामिल हुए पटवारियों ने दोनों की पहचान की। पटवारियों ने बताया कि इन्हीं लोगों ने उन्हें लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। साथ ही पेपर से तैयारी करने के लिए जगह भी उपलब्ध कराई थी और इसके बदले पैसे लिए थे। पटवारियों को आरआई प्रशिक्षण के लिए चुनने के लिए 7 जनवरी 2024 को विभागीय परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके परिणाम के आधार पर 216 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मंदिर जाने निकली किशोरी जहर सेवन करके जान दी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र की एक किशोरी जहरीले …

Leave a Reply