Breaking News

अम्बिकापुर@ किसानों के विभिन्न समस्या को लेकर धर्मेन्द्र झारिया के नेत्रुत्व मे लहपटरा के पास किया गया विरोध प्रदर्शन

Share

नायब तहसीलदार के समझाइस के बाद ग्रामीण लौटे वापस
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 नवम्बर 202६ (घटती-घटना)
। किसानों के विभिन्न समस्या को लेकर के विगत दिनों से सरगुजा कलेक्टर सहित क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री के समक्ष कई बार आवेदन ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तुत किया गया कि उन्हें धान बेचने हेतु कोरजा धान खरीदी केंद्र में सम्मिलित ना किया जाए उनके लिए एक नया समिति खोला जाए या तो उन्हें पूर्व की तरह निम्हा धान खरीदी केंद्र में धान की बिक्री किए जाने हेतु स्वतंत्र किया जाए किसानों का कहना है कि धान खरीदी केंद्र कोरजा में होने से उन्हें आवागमन सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा इसको ध्यान में रखते हुए पूर्व के वर्ष की भांति निम्हा धान खरीदी केंद्र में ही धान की बिक्री किए जाने हेतु यथावत रहने दी जाए इस समस्या को लेकर के कई बार कई अधिकारियों को जानकारी दिए जाने के पश्चात भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई ना ही किसानों की समस्या का समाधान किए जाने हेतु प्रयास किया गया जिसको देखते हुए पूर्व जनपद सदस्य वर्तमान जनपद सदस्य प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार झारिया, सरपंच प्रतिनिधि शिवप्रताप,अजय उर्रे के अगुवाई में आज लहपटरा एन एच 130 नेशनल हाईवे में चक्का जाम करने का कार्य किए जाने हेतु एकत्रित हो रहे थे कि प्रशासन के टीम आकर उन्हें काफी समझाइस दिया गया और उनके हर समस्या का समाधान किए जाने हेतु प्रशासन स्तर पर पहल किए जाने के लिए अग्रिम कार्यवाही किए जाने का आश्वासन नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार पटेल सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा दी गई ! प्रदर्शन में आए कई किसान का रकबा सहित अन्य कई समस्या होने के कारण किसान काफी परेशान नजर आए जिसका समाधान किए जाने हेतु प्रशासन स्तर पर नायब तहसीलदार के द्वारा पहल करने की बात कही वही ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की भयावह समस्या होने से किसान अपने उपार्जित धान को धान खरीदी केंद्र में नहीं भेज पाएंगे।
जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा साथ ही खेती कार्य किए जाने हेतु व्यवसायी सहित अनेक लोगों से लिए गए ऋण की भरपाई नहीं कर पाएंगे जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर छाई हुई है! इनके अलावा चक्काजाम में सिंगल राम, ज्ञान यादव,शनि लाल, रमेश साहू ,भरत यादव,कुर सिंह, रामलखन साहू, खिलेश्वर सिंह, संत राजवाडे, राजेश मरकाम,अवधेश राजवाडे, गोवर्धन राजवाडे, लक्ष्मण राजवाडे, बाबू लाल उइके आदि लोग शामिल रहे!!


Share

Check Also

बैकुण्ठपुर@ वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के जरिए कांग्रेस ने भरी हुंकार,भांडी और बंजारी ढांड में हुई जन चौपाल

Share अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना …

Leave a Reply