Breaking News

रायपुर@शिक्षा-मंत्री के बंगले का 11 दिन में दूसरी बार घेरावगाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस,2300 पदों पर कर रहे नियुक्ति की मांग

Share

रायपुर,16 नवम्बर 2026। रायपुर में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने 11 दिन के भीतर दूसरी बार शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। इससे पहले 5 नवंबर को भी अभ्यर्थियों ने मंत्री के बंगले में घुसकर धरना दिया था। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ बंगले के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस गाड़ी में बैठाकर ले गई।

11 महीने से कर रहे नियुक्ति की मांग : डीएड अभ्यर्थी सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 11 महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि,लंबे समय से आंदोलन और कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद उनकी मांग पर फैसला नहीं हुआ है। इसी के विरोध में अभ्यर्थी लगातार अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
कैंडल मार्च से दंडवत यात्रा तक कर चुके प्रदर्शन
नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी अब तक कैंडल मार्च, मौन धरना,दंडवत यात्रा और सांकेतिक प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा कई बार प्रशासन और सरकार को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। उनकी प्रमुख मांग 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए निश्चित समय-सीमा घोषित करने की है।
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला
यह मामला साल 2023 की सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़ा है। डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड अभ्यर्थियों की नियुक्तियां निरस्त होने के बाद खाली हुए पदों पर पात्र डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी थी। इसके बावजूद अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से वे लगातार परेशान हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मंदिर जाने निकली किशोरी जहर सेवन करके जान दी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र की एक किशोरी जहरीले …

Leave a Reply