Breaking News

बैकुंठपुर@सरकारी राशन से चना बन्द होने के बाद चावल भी वितरण से गायब

Share


राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न लेने में हो रही परेशानी, क्या यही है,विष्णु का सुशासन : नागेश्वर यादव
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,15 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
नागेश्वर यादव युवा कांग्रेस जिला महासचिव की बड़ी मांग खाद्य विभाग की राशन वितरण व्यवस्था को लेकर आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,जिले के कुछ राशन कार्डधारियों का राशन बंद हो गया है विशेष रूप से 22760 सीरीज के कई राशन कार्डों में खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है,इसके अलावा कई राशन कार्डों में परिवार के कुछ सदस्यों के नाम दर्ज होने के बावजूद उनके हिस्से का राशन नहीं मिल रहा है,इसके कारण गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ज्ञात हो कि लगभग छः माह से सरकारी राशन दुकान से चना व शक्कर गायब होने के बाद अब राशन कार्डधारी जब उचित मूल्य की दुकानों में राशन लेने पहुंचते हैं,तो कभी कार्ड में राशन बंद होने तो कभी परिवार के सदस्यों के नाम पर राशन प्रदर्शित नहीं होने की समस्या सामने आती है,इससे उपभोक्ता परेशान होकर दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
खाद्य विभाग से समाधान की मांग-आम उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग से मांग की है कि 22760 सीरीज के जिन राशन कार्डों का राशन बंद है,उनकी तत्काल जांच कर राशन पुनः चालू कराया जाए,साथ ही जिन राशन कार्डधारियों के परिवार के सदस्यों के नाम पर राशन नहीं मिल रहा है,उनकी समस्या का भी शीघ्र निराकरण किया जाए,गरीब परिवारों को मिलने वाला सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन उनका अधिकार है,इसलिए विभाग को तकनीकी एवं अन्य त्रुटियों को दूर कर सभी पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी चाहिए,ताकि आम जनता को परेशानी न उठानी पड़े।
सुशासन की सरकार- विष्णु देव साय की शुशासन की सरकार मे किसी वंचित लोगो को चावल न मिलना,गरीबी रेखा कार्ड वालो को शक्कर न मिलना और कई महीनों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकान मे चना ना मिलना शुशासन की पोल खोलता है,ग्रामीण जनता पूछना चाहती है क्या यही है विष्णु का सुशासन?


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कांच ही बांस के बहंगिया…छठ गीतों से गूंजते रहे घाट

Share व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। लोक आस्था …

Leave a Reply