Breaking News

बैकुण्ठपुर@ निकाय चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन,बैकुण्ठपुर के वार्डों में बैठकों का दौर

Share


वार्ड-वार्ड पहुंचेगी भाजपा,निकाय चुनाव के लिए संगठन ने कसी कमर….
बैकुण्ठपुर की चुनावी बिसात पर भाजपा की तैयारी,बूथ से वार्ड तक सक्रियता बढ़ाने की कवायद
निकाय चुनाव की आहट के साथ भाजपा सक्रिय,वार्डवार बैठकों में बनी रणनीति
ट्रिपल इंजन के नारे के साथ निकाय चुनाव की तैयारी,भाजपा ने शुरूकिया वार्डवार मंथन
नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने तेज की संगठनात्मक कवायद,वार्डों में बैठकों का दौर शुरू


-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर,15 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बैकुण्ठपुर नगर पालिका क्षेत्र में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं,चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और संगठन को वार्ड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी ने वार्डवार बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है,इन बैठकों में स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों,वार्डों की स्थिति,जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की जा रही है,भाजपा की इस कवायद को चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है,बैठकों में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि प्रत्येक वार्ड में पार्टी की पहुंच मजबूत हो और आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाए।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद-वार्डवार बैठकों में चुनाव प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, चुनाव सह प्रभारी एवं महापौर मंजूषा भगत, पूर्व महापौर डमरू बेहरा,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,जिला उपाध्यक्ष बसंत राय एवं अनिल साहू,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह,जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े एवं शारदा गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक,सत्कार प्रकोष्ठ जिला संयोजक भानुपाल,वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े,एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक योगेन्द्र मिश्रा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश शर्मा,योग नीति आयोग प्रदेश संयोजक अरशद खान,नगरीय निकाय सह संयोजक प्रशांत गुप्ता, पार्षद संजय जायसवाल,किसान मोर्चा जिला महामंत्री जय चक्रधारी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोकरण शुक्ला,मंडल महामंत्री रमन गुप्ता एवं हरिओम साहू,रवि त्रिपाठी तथा मंडल उपाध्यक्ष संतोष राजवाड़े सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने की कोशिश
बैकुण्ठपुर नगर पालिका क्षेत्र में वार्डवार बैठकों के जरिए भाजपा संगठन चुनाव से पहले अपनी तैयारियों को व्यवस्थित करने में जुटा है,पार्टी का जोर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने,स्थानीय मुद्दों को समझने और जनता से संपर्क मजबूत करने पर है,आने वाले दिनों में इन बैठकों के माध्यम से वार्डों की स्थिति और चुनावी रणनीति को और स्पष्ट करने की तैयारी है।
वार्डवार रणनीति,बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर
बैठकों में चुनावी रणनीति के साथ-साथ वार्डों की वर्तमान स्थिति, स्थानीय समस्याओं,जनसंपर्क की रूपरेखा और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जा रही है,कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने और अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का आह्वान किया जा रहा है,इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है,पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन की मजबूती केवल चुनाव के समय की गतिविधियों से नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच रहने और उनकी समस्याओं से जुड़ने से आती है।
कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही सफलता का आधार
चुनाव प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता,संगठन की मजबूती और जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है,इसी उद्देश्य से वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है,उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि वार्डवार बैठकों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे : देवेन्द्र तिवारी
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय है,संगठन वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगा,उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की ताकत के आधार पर पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी,उन्होंने ट्रिपल इंजन सरकार की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
प्रत्येक बूथ को मजबूत करना प्राथमिकता : कृष्णबिहारी जायसवाल-
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है,उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी दें और संगठन के साथ उनका जुड़ाव मजबूत करें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कांच ही बांस के बहंगिया…छठ गीतों से गूंजते रहे घाट

Share व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। लोक आस्था …

Leave a Reply