Breaking News

अंबिकापुर@जनपद सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान धान खरीदी केंद्र कोरजा (बिनकरा) किये जाने को लेकर कलेक्टर से किया मुलाकात

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,03 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। आज ग्राम पंचायत गुमगराकला , गुमगरा खुर्द और बगदरी के लगभग सैकड़ो किसान जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया के नेतृत्व और उस क्षेत्र के सरपंच प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनदर्शन और कलेक्टर से मुलाकात कर धान खरीदी केंद्र कोरजा किये जाने से होने वाली समस्याओ से अवगत करा जल्द ही निराकरण करने का निवेदन किया !
किसानों ने कलेक्टर से मिलकर धान खरीदी केंद्र कोरजा किये जाने से किसानो को खाद बिज़ लेने की समस्या,कोरजा से लटोरी (जमगला) समिति की दुरी पास मे ही होने के बावज़ूद कोरजा में ख़रीदी केंद्र बनाया जा रहा है जिस्से गुमगराकला,गुमगरा खुर्द और बगदरी के किसान नाराज है, खरीदी केंद्र का निर्धारण किसानों की सुविधा को देखकर नहीं किया गया है,क्षेत्र के किसानों की मांग है कि कोरजा खरीदी केंद्र को हटाकर गुमगरा कला या बगदर्री में होनी चाहिए !
किसानो और जनप्रतिनिधियों का साफ़ कहना है यदि धान खरीदी केंद्र कोरजा के स्थान को नहीं बदला जाता है तो हमें पुराने समिति निम्हा में ही रखा जाए! इसके बाद भी अगर प्रशासन द्वारा हमारे मांगो पर अमल नहीं किया जाता है तो हम सभी किसान मिलकर चक्काजाम,धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे !! इस दौरान जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया,पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र कुमार झारिया,गुमगरा कला के सरपंच प्रतिनिधि शिव प्रताप सिंह उर्रे,गुमगराखुर्द के सरपंच प्रतिनिधि गुड्डु सिंह,उप.सरपंच गोलू साहू, बगदरी के सरपंच अजय उर्रे, सिंगल सिंह टेकाम,कपूर साहू,ज्ञान प्रसाद यादव,संत लाल यादव,संतोष मरावी,शिव कुमार सिंह, लालसाय,सनीलाल आदि क्षेत्र के सभी किसान उपस्थित रहे !!


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर में महिला थाना का हुआ शुभारंभ…मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण

Share एसआई पुष्पा तिर्की बनीं जिले की पहली महिला थाना प्रभारी,महिलाओं को अब अपनी शिकायतों …

Leave a Reply