Breaking News

बलरामपुर@ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम,महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी

Share


बलरामपुर में सरगुजा ओलंपिक का भव्य आगाज


-संवाददाता-

बलरामपुर,03 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। ग्रामीण अंचलों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता (2026-27) की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन जिलेभर के खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बालक-बालिकाओं से लेकर महिला और पुरुष खिलाडि़यों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी खेल भावना और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
महिलाओं का बढ़ा उत्साह… 91 हजार से अधिक पंजीयन
इस खेल महाकुंभ को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कितना उत्साह है,इसका अंदाजा
इसके पंजीकरण के आंकड़ों से लगाया जा सकता है।
विकासखंड स्तर पर कुल 91,995 खिलाडि़यों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें 47,945 महिलाएं और 44,050 पुरुष शामिल हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की अधिक संख्या यह साबित करती है कि अब ग्रामीण इलाकों में खेलों के प्रति सोच तेजी से बदल रही है।
विकासखंडवार पंजीयन की स्थिति इस प्रकार रही
वाड्रफनगरः 21,932, राजपुरः 19,943,रामचंद्रपुरः 16,071, बलरामपुरः13,719, कुसमीः 10,250, शंकरगढ़ः10,080। इसके अलावा, ब्लॉक स्तर पर आयोजित मुकाबलों में 8,837 खिलाडि़यों (4,581 पुरुष और 4,256 महिलाएं) ने प्रत्यक्ष रूप से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहले दिन इन खेलों के हुए रोमांचक मुकाबले
उद्घाटन के पहले दिन सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में सीनियर महिला वर्ग की रस्साकसी के साथ-साथ एथलेटिक्स के मुकाबले हुए। इनमें 100 मीटर,200 मीटर, 400 मीटर दौड़,रिले दौड़,गोला फेंक,भाला फेंक,तवा फेंक,ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी स्पर्धाएं शामिल रहीं। वहीं,पुलिस लाइन इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन और वॉलीबॉल के रोमांचक मैच खेले गए।
आगामी खेल कार्यक्रम
4 नवंबरः फुटबॉल,तीरंदाजी, खो-खो,कराटे,कुश्ती और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं। 5 नवंबरः कबड्डी और हॉकी के फाइनल व रोमांचक मुकाबले। यह सभी प्रतियोगिताएं सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय,कृषि विज्ञान केंद्र जाबर,मिशन स्कूल और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह के खेल परिसरों में आयोजित की जा रही हैं। इस आयोजन से न केवल स्थानीय खिलाडि़यों को अपनी कला दिखाने का बड़ा अवसर मिल रहा है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर में महिला थाना का हुआ शुभारंभ…मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण

Share एसआई पुष्पा तिर्की बनीं जिले की पहली महिला थाना प्रभारी,महिलाओं को अब अपनी शिकायतों …

Leave a Reply