Breaking News

अंबिकापुर@अवैध लकड़ी मिल पर वन विभाग का छापा,5 लाख से अधिक की चिरान जब्त

Share


रघुनाथपुर में सागौन और साल की लकड़ी का अवैध कारोबार,पिकअप वाहन भी बरामद


-संवाददाता-
अंबिकापुर,03 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। वन विभाग की टीम ने लुंड्रा वन परिक्षेत्र के रघुनाथपुर में संचालित अवैध लकड़ी मिल पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर सागौन और साल की चिरान जब्त की है। जब्त लकड़ी की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान मौके से एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को रघुनाथपुर में अवैध रूप से लकड़ी का कारोबार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर एसडीओ अंबिकापुर कुनाल मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने सुरेश गुप्ता और आकाश गुप्ता की लकड़ी मिल पर दबिश दी। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में सागौन और साल की चिरान मिली, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया।
लंबे समय से चल रहा था कारोबार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से लकड़ी का कारोबार किए जाने की बात सामने आई है। वन विभाग ने लकड़ी और पिकअप वाहन जब्त कर लिया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीओ कुनाल मिश्रा ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर में महिला थाना का हुआ शुभारंभ…मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण

Share एसआई पुष्पा तिर्की बनीं जिले की पहली महिला थाना प्रभारी,महिलाओं को अब अपनी शिकायतों …

Leave a Reply