Breaking News

अंबिकापुर@रजिस्ट्री के बाद भी वृद्धा को नहीं मिली जमीन की कीमत,25 लाख के सौदे में मिले सिर्फ 25 हजार

Share


बकाया मांगने पर धमकी देने का आरोप, कलेक्टर और एसपी से लगाई न्याय की गुहार


-संवाददाता-
अंबिकापुर,03 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण के बाद भी 73 वर्षीय वृद्धा को अपनी भूमि की पूरी कीमत नहीं मिली। ग्राम कोट निवासी जगियो दास का आरोप है कि 25 लाख रुपए में जमीन बेचने के बावजूद उन्हें अब तक केवल 25 हजार रुपए ही मिले हैं। बकाया राशि मांगने पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार, जगियो दास की ग्राम कर्रा, तहसील दरिमा में 2.202 हेक्टेयर जमीन थी। आर्थिक मजबूरी के चलते उन्होंने अंबिकापुर निवासी सुरेश कुमार अग्रवाल के साथ जमीन का सौदा किया। 10 सितंबर 2025 को भूमि की रजिस्ट्री के्रता के नाम हो गई और बाद में नामांतरण भी हो गया। इसके बावजूद वृद्धा को पूरी रकम नहीं मिली।
मध्यस्थ पर धमकी देने का आरोप
वृद्धा ने शिकायत में सौदे के मध्यस्थ सनमोगन वानियार पर बकाया राशि मांगने पर गाली-गलौज और मारकर फेंक देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिवनाथ प्रजापति और संजय केरकेट्टा सहित अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग भी की है। वृद्धा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर बकाया राशि दिलाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर में महिला थाना का हुआ शुभारंभ…मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण

Share एसआई पुष्पा तिर्की बनीं जिले की पहली महिला थाना प्रभारी,महिलाओं को अब अपनी शिकायतों …

Leave a Reply