Breaking News

अम्बिकापुर@कापू-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा जाने से पत्रकार रितेश वर्मा की मौत

Share

अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2022(घटती-घटना)।. कापू-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर स्थित तालगांव के समीप कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा जाने से अंबिकापुर निवासी 55 वर्षीय रितेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उनके रिश्ते के चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के गुदरी चौक निवासी 55 वर्षीय रितेश वर्मा शनिवार की सुबह निजी कार्य से अपने चाचा के साथ कार से पत्थलगांव जाने निकले थे। रास्ते में कापू-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर स्थित तालगांव के समीप कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने रितेश वर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके चचा का इलाज चल रहा है। रितेश वर्मा तेज तर्रार पत्रकार के साथ एक अच्छे वकील भी थे। वे फिलहाल अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्रीन आईलैंड ढाबा का संचालन कर रहे थे। घटना के बाद से परिवार सहित शहर में शोक की लहर है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप

Share कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवालसूरजपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply