नई दिल्ली,30 अक्टूबर 2026। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सोमनाथ मंदिर के आसपास नॉन-वेज बेचने पर लगी रोक को हटा दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि स्थानीय प्रशासन ने अपनी गलत शक्तियों का इस्तेमाल किया। गुजरात सरकार ने इस साल अगस्त में नोटिफिकेशन जारी किया था कि सोमनाथ मंदिर के 500 मीटर दायरे और मंदिर जाने वाले 6 मुख्य रास्तों पर नॉनवेज बनाना-बेचना पूरी तरह बैन होगा। इस फैसले के खिलाफ 7 रेस्टोरेंट मालिक ने याचिका लगाई थी। सरकार अब इस फैसले के खिलाफ डिवीजन बेंच या सुप्रीम कोर्ट में जा सकती है, लेकिन फिलहाल के लिए बैन खत्म है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur