Breaking News

नई दिल्ली@आजम खान को जमानत…लेकिन बाहर आना मुश्किल,बेटा जेल से छूटेगा,2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा सस्पेंड

Share


नई दिल्ली,29 अक्टूबर 2026। सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की 10 साल की सजा को हाईकोर्ट ने सस्पेंड कर दिया। दोनों को जमानत भी दे दी। गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में यह फैसला सुनाया। हालांकि, कोर्ट ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब्दुल्ला के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि,आजम अभी जेल से बाहर आएंगे या नहीं,यह साफ नहीं है। वजह,आजम के खिलाफ अभी 2 केस पेंडिंग हैं। आजम के खिलाफ एक मामला ईडी ने हाल ही में दर्ज किया है। दूसरा एक मामला 10 सितंबर का है,जिसमें यूपी विजिलेंस ने आजम के खिलाफ केस दर्ज किया था। अगर इन मामलों में पुलिस वारंट-बी नहीं लेती है, तो आजम जेल से बाहर आ सकते हैं। आजम को बेटे अब्दुल्ला के 2 पैन कार्ड मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी ठहराया था। 17 नवंबर, 2025 को कोर्ट ने दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई थी। 5 मई,2026 को सरकार के वकील ने सजा बढ़ाने के लिए रामपुर की अपर कोर्ट में अपील दाखिल की थी। इसके बाद कोर्ट ने 23 मई,2026 को आजम की सजा को 3 साल बढ़ाकर 10 साल कर दिया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट ने पूछा…100 प्रतिशत एथेनॉल ईधन की सप्लाई कैसे होगी

Share केंद्र बोला…बड़े पैमाने पर बदलाव करना होगा,4 दिन पहले ही सरकार ने मंजूरी दी …

Leave a Reply