Breaking News

नई दिल्ली@ मतपत्र से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला,मोदी ने कसा तंज

Share


नई दिल्ली,28 अक्टूबर 2026 ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव में कांग्रेस के एक भी सीट नहीं जीतने को लेकर बुधवार को पार्टी पर तंज कसा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘चार बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर चुनाव हुए। चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए गए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? ‘प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है,जब विपक्षी दल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। मतपत्रों से हुए चुनाव का उल्लेख करते हुए मोदी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना,बोले-जनता का समर्थन मेहनत से मिलता है,घूमने-फिरने से नहीं

Share नई दिल्ली,28 अक्टूबर 2026 । भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा …

Leave a Reply