Breaking News

विशाखापट्टनम@ चक्रवाती तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही,3 की मौत

Share


57 हजार लोग शिफ्ट,50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द,एमपी-यूपी में भी बारिश का अलर्ट…
विशाखापट्टनम,28 अक्टूबर 2026
। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश में 3 मौतें हुई हैं। राज्य के 31 घरों को नुकसान पहुंचा। 57 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है। तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गईं। ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं। विशाखापट्टनम में रात 27 अक्टूबर की सुबह 8ः30 बजे से 28 अक्टूबर की सुबह 3 बजे तक, यानी करीब 18 घंटे में 200द्वद्व से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यह जुलाई में होने वाली औसत बारिश के डेढ़ गुना से ज्यादा है। यहां जुलाई में औसतन 133द्वद्व बारिश होती है।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा : भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाएं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र : पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश का अनुमान। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
झारखंड और बिहार : 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश; बिहार में 29-30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका।
आईएएफ ने 23 टन राहत सामग्री विजयवाड़ा पहुंचाई : इंडियन एयरफोर्स ने चक्रवात अर्नब से प्रभावित विजयवाड़ा में 23 टन राहत सामग्री पहुंचाई। इसके लिए 2सी-130जे विमानों का इस्तेमाल किया गया। इस मदद से आपदा राहत अभियान तेज करने और प्रभावित इलाकों में समय पर सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी। वायुसेना ने कहा कि वह लोगों की जान बचाने और राष्ट्रीय आपदा राहत कार्यों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना,बोले-जनता का समर्थन मेहनत से मिलता है,घूमने-फिरने से नहीं

Share नई दिल्ली,28 अक्टूबर 2026 । भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा …

Leave a Reply