अम्बिकापुर,1४अप्रैल 2022(घटती-घटना)। खालसा सृजना दिवस बैशाखी पर्व का आयोजन गुरुद्वारा सिंघ सभा स्कूल रोड अम्बिकापुर में गुरुवार को किया गया। खालसा सृजना दिवस के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में हजुरी रागी जत्थे द्वारा गुरुवाणी शबद कीर्तन किया गया। खालसा जन्म संबंधित कथा विचार एवं ऐतिहासिक वार्ता के कार्यक्रम हुए।
कीर्तन अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया गया। गुरुपर्व कार्यक्रम में गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष सरदार गुरुचरण सिंघ छाबड़ा, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंघ बग्ग, पृथ्वीपाल सिंघ धन्ज, रविन्द्र प्रताप सिंघ टुटेजा, सचिव, नरेन्द्र सिंघ भामरा सह-सचिव, गुरमीत सिंघ भामरा, कोषाध्यक्ष, कुलदीप सिंघ भामरा, समाचार प्रभारी
बलराज सिंघ (लकी) सहित अम्बिकापुर सिक्ख समाज के सभी सदस्यों, वरिष्ठजन, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुपर्व के सभी कार्यक्रमों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur