8,227 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,साइबर जागरूकता में सरगुजा रेंज में अव्वल…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 अक्टूबर 202६ (घटती-घटना)। बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल ठगी के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए गए ‘साइबर जागृति अभियान’ में सरगुजा पुलिस ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में 49 दिनों तक चले अभियान के दौरान सरगुजा जिले में 8,227 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस ने जिले के करीब 2 लाख 74 हजार 247 नागरिकों तक सीधे पहुंचकर साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता का संदेश दिया। अभियान के प्रदर्शन के आधार पर सरगुजा पुलिस ने पूरे सरगुजा रेंज के जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए साइबर जागरूकता के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया। अभियान के दौरान पुलिस की विशेष टीमों ने शहरों के साथ-साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच बनाई। स्कूल, कॉलेज, हाट-बाजार, शासकीय कार्यालय, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर अपराध के बदलते तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य केवल लोगों को जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें इतना जागरूक और सक्षम बनाना रहा कि वे स्वयं साइबर ठगी से बच सकें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति सतर्क कर सकें। रक्षाबंधन पर्व के दौरान ‘साइबर रक्षा सूत्र’ अभियान के जरिए पुलिस ने जागरूकता को उत्सव से जोड़ा। पुलिस टीमों ने नागरिकों और महिलाओं की कलाई पर साइबर सुरक्षा संदेशों से युक्त राखी बांधकर उन्हें डिजिटल ठगी से बचने का संकल्प दिलाया। इसी तरह जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों के बीच साइबर फ्रॉड के खिलाफ जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। इन अभिनव गतिविधियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और साइबर सुरक्षा को लेकर संवाद को व्यापक बनाया। अभियान के तहत विद्यार्थियों और युवाओं को सोशल मीडिया हैकिंग, गेमिंग फ्रॉड और ऑनलाइन बुलिंग से बचाव के तरीके बताए गए। वरिष्ठ नागरिकों एवं गृहिणियों को डिजिटल बैंकिंग के दौरान ह्रभ्क्क, क्कढ्ढ क्कढ्ढहृ, बैंक पासवर्ड तथा कार्ड संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ‘साइबर ग्राम चौपाल’ के माध्यम से ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस ने ्यङ्घष्ट अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी, शेयर मार्केट एवं ट्रेडिंग फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसे साइबर अपराधों के संबंध में भी लोगों को विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीमों ने नागरिकों को समझाया कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं, इसलिए किसी भी अनजान कॉल, संदेश, लिंक या ऑनलाइन ऑफर पर तत्काल भरोसा नहीं करना चाहिए। सरगुजा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कभी भी अपना ह्रभ्क्क, क्कढ्ढ क्कढ्ढहृ, बैंक पासवर्ड या कार्ड संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो समय गंवाए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार साइबर ठगी के मामलों में शुरुआती समय में शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है। सरगुजा पुलिस का कहना है कि साइबर जागृति अभियान को केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय इसे निरंतर जनजागरूकता के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और सतर्क रह सकें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur