Breaking News

जशपुर@लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर 597 पैकेट में 3.41 करोड़ का गांजा पकड़ा

Share

1 आरोपी गिरफ्तार,खाली बोतलों के नीचे छिपा था 6.32 क्विंटल गांजा

जशपुर,04 अक्टूबर 2026। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने टाटा आईसर ट्रक से 6 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था। जांच के दौरान 20 बोरियों से टेप से लिपटे 597 पैकेट मिले। मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराईच निवासी विनोद कुमार गुप्ता (42) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल टाटा आईसर ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपए नगद जब्त किए हैं। गांजा, वाहन, मोबाइल और नगदी समेत कुल 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपए की जप्ती बताई गई है। पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे टाटा आईसर ट्रक क्रमांक क्क-47-्रभ्-9839 को संदेह के आधार पर रोका गया। तस्करी में शामिल लोगों ने ट्रक के ऊपर खाली बोतलों की शीशियों से भरी बोरियां रखी थीं। पुलिस टीम ने जब इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच की तो टेप से लिपटे पैकेट मिले। पैकेट खोलने पर उनमें गांजा बरामद हुआ। गवाहों की मौजूदगी में की गई जांच में कुल 20 बोरियों से 597 पैकेट मिले। इनका कुल वजन 632.380 किलो पाया गया। ट्रक में मौजूद व्यक्ति से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में सामने आया ओडिशा से यूपी ले जाने का मामला : पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद कुमार गुप्ता (42), निवासी ग्राम बेरिया खलीलपुर, थाना देहात कोतवाली, जिला बहराईच, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 632.380 किलो गांजा, टाटा आईसर ट्रक UP-47|-AT–9839, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपए नगद जब्त किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपए, ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपए और मोबाइल फोन की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है। नगदी समेत कुल जप्ती 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपए की है।
दो दिन में लावाकेरा से 10 क्विंटल से ज्यादा गांजा पकड़ा : लावाकेरा में जशपुर पुलिस की यह लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 2 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस ने लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर टाटा आईसर मिनी ट्रक से 440.630 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। दो दिन के भीतर लावाकेरा में हुई दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 1,073.010 किलो यानी 10 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

Share करीब 200 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों व आश्रितों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया स्वास्थ्य परीक्षण अंबिकापुर, …

Leave a Reply