Breaking News

बालोद@बालोद में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर,6 मौते

Share


बालोद के मरकाटोला घाट में हादसा, ट्रक के नीचे दबे मिले शव,7 गंभीर घायल


बालोद,25 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गेहूं से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 6 लड़कों की मौत हो गई, 7 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जगदलपुर नेशनल हाइवे पर मरकाटोला घाट के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबे लोगों की जान गई है, जबकि टक्कर लगने से दूर जा गिरे लड़के घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। सभी मृतक कवर्धा के रहने वाले हैं। पिकअप में साउंड सिस्टम का सेटअप बंधा हुआ था। सभी लड़के जगदलपुर जा रहे थे। गाड़ी खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े थे, तभी हादसा हो गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है। घटना पर सीएम साय ने दुख जताया है।
साउंड सिस्टम लेकर जगदलपुर जा रहे थे : जानकारी के मुताबिक, पिकअप में धुमाल बाजा और डीजे साउंड सिस्टम का सेटअप बंधा हुआ था। 13 लड़के सवार थे। शुक्रवार सुबह रायपुर में गणेश विसर्जन के बाद सभी जगदलपुर जा रहे थे। तभी मरकाटोला घाट के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई।
ट्रक के नीचे दबे मिले लड़के : बारिश से बचने के लिए सभी पिकअप के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। कुछ लड़के दूर जा गिरे, कुछ ट्रक के नीचे दबे मिले। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मरकाटोला घाट में यातायात प्रभावित : हादसे के बाद मरकाटोला घाट में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और मृतकों व घायलों से जुड़ी जानकारी जुटाई। गुरुर एसडीओपी माया शर्मा ने हादसे में 6 मौतों की पुष्टि की है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ 40 लाख का सौदा,फर्जी दस्तावेज और आदिवासी जमीन… अब कर्मचारियों-अधिकारियों की भूमिका पर भी उठा सवाल

Share जमीन के खरीदार तक पहुंची पुलिस…अब ‘फर्जी कागज’ बनाने वालों की बारी? शिकायत से …

Leave a Reply