Breaking News

अम्बिकापुर/उदयपुर@एनएच 130 पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

Share

अम्बिकापुर/उदयपुर 04 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। ग्राम गुमगा में एनएच 130 पर सोमवार की शाम एक ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एनएच पर ग्राम गुमगा में अदानी गेस्ट हाउस के सामने शाम लगभग 4.30 बजे ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने की वजह से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर उदयपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे, एएसआई राजेंद्र सिंह व संजीवनी 108 के ईएमटी कृष्णा श्रीवास ने शव को एंबुलेंस में रखकर पीएम हेतु अस्पताल लाया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रेलर को जब्त कर लिया है। मृतक ग्राम शिवनगर का निवासी है, लेकिन उसके नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply