Breaking News

दतिमा मोड़ @साइबर क्राइम व धोखाधड़ड़ी से बचने करंजी पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Share


पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर, समस्या होने पर कराए अवगत:गोस्वामी

दतिमा मोड़ , 04 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)।.पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु ग्रामों-बाजारों में चलित थाना लगाने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिपेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौड़ व सीएसपी जे.पी भारतेंदु के मार्गदर्शन में रविवार खरसुरा बाजार में चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी के द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया। चलित थाना में पुलिस ने ग्रामीणों को कानून, साइबर क्राइम, वर्तमान में हो रहे धोखाधड़ी से जागरूक रहने की जानकारी देते हुए उनकी समस्याएं भी सुनी। चलित थाना में ग्रामीणों की ओर से पुलिस विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत अथवा समस्या नहीं होना बताई गई। चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी के द्वारा चलित थाने में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से चर्चा कर गांव की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। प्रभारी श्री गोस्वामी ने वर्तमान दौर में किए जा रहे फ्राड जिनमें बैंक एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने तथा बैंक का अधिकारी अथवा कर्मचारी बनकर मोबाइल से आधार कार्ड एवं एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर बैंक खातों से रकम पार करने की घटित हो रही घटनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए ठगी का शिकार होने से बचने की सलाह दी। यातायात नियम, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों, विधिक जानकारियों से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, किसी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा तैयार किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में मौजूद महिलाओं-पुरूष को अवगत कराया। इस दौरान प्रधान आरक्षक पिंगल मिंज आरक्षक राजू तिवारी, मनमोहन विश्वकर्मा, इमरान खान, सत्यनारायण सिंह, वाहिद हुसैन, दीपक किस्पोट्टा व अन्य स्टाप मौजूद थे।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply