Breaking News

अम्बिकापुर@आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खेला रहा था दुकान संचालक,1 लाख 35 हजार रुपए जब्त

Share

अम्बिकापुर, 04 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। आईपीएल शुरू होते ही सट्टे का बाजार भी चरम पर पहुंच गया है। सरगुजा जिले में भी सट्टे का मकडज़ाल फैला हुआ है। पिछले वर्ष भी कई बड़े कार्रवाई किए गए थे। जिसमें शहर के कई नामचीन व्यावसायी के नाम शामिल थे। इस वर्ष भी आईपीलए क्रिकेट प्रतितियोगिता शुरू होते ही गांव से लेकर शहर तक सटोरिये बड़े पैमाने पर सट्टा खेला रहे हैं। रविवार की शाम को कोतवाली पुलिस ने शहर के देवीगंज रोड स्थित एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान की आड़ में सट्टा खेलाते एक युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस ने इसके पास से 1 लाख 35 हजार रुपए नगद व एक मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल में स्काई एक्चेंज एप्प के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलाने का संकेत मिला है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर पूरे मामले की जांच कर रही है। आईपीएल मैच में हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खेलाने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के देवीगंज रोड में एक ड्राई फ्रूट्स दुकान के आड़ में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खेलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उक्त दुकान में छापेमारी की तो महामाया रोड निवासी संदीप अग्रवाल पिता उम्र 36 वर्ष द्वारा सट्टा खेलाया जा रहा था। पुलिस ने जब तलाशी ली तो संदीप के कब्जे से सट्टा में लगाए गए 1 लाख 35 हजार रुपए, एक मोबाइल व स्काई एक्चेंच एप्प का फोटो कॉपी 9 प्रति जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply