अम्बिकापुर ०3 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक संकल्प भवन में आहूत की गई। बैठक में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं सरगुजा संभाग प्रभारी अभिषेक शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की महत्वपूर्ण आर्थिक नीतियों का उल्लेख किया। सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की योजना पर प्रकाश डालकर मोदी सरकार से हो रहे जनता के हित को बताया एवं छग की कांग्रेस सरकार के कुप्रंबधन और दिशाहीन राजनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक को प्रशांत शंकर त्रिपाठी, अभिमन्यु गुप्ता, राजकुमार बंसल, भारत सिंह सिसोदिया, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। बैठक में विकास पांडेय, ललित गोयल, धरमेंद्र दुबे, अशोक कुमार अग्रवाल,सुनील कुमार गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला, रूपेश दुबे, संतोष दास, अशोक कुमार जायसवाल, पुष्पेंद्र सिंह राणा, गौरव चतुर्वेदी, दुर्गा शंकर दास, रविंद्र तिवारी, उमेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विनोद दुबे, बबलू सिंह, शानू कशयप, सर्वेश तिवारी, प्रमोद दुबे, रोहित कुशवाहा, वीर सोनी, शैलेष अग्रवाल, स्वयं गोयल, शुभम यादव, हरेंद्र सिंह, प्रमोद गिरी, संतोष जायसवाल आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित हुऐ। अंत में आभार प्रदर्शन राजू छाबड़ा ने किया।
Check Also
रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन
Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur