
अम्बिकापुर,03अप्रैल 2022(घटती-घटना)। हिंदू संवत्सर 2079 के शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा माँ महामाया प्रवेश द्वार पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया गया। जहां सकड़ों की संख्या में युवा जय श्री राम के नारे लगाते हुए उत्साहित रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा हिंदुओं का नववर्ष परंपरागत प्रतिपदा से ही शुरू होती है। प्रकृति की छटा भी अपना रूप,रंग,सौंदर्यता भी इसी समय से अपना रूप बदल कर आनंदित होती है।हिंदू पंचांग भी प्रतिपदा से अपना कैलेंडर वर्ष मनाता है।आज ही के दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी आज ही के दिन हुआ था।आज का दिन हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा लोग अनादि काल से मनाते आ रहे हैं।इस कार्यक्रम में महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता,शानू कश्यप,विकास शुक्ल चंदन,वीर सोनी,हर्ष जायसवाल,नितिन गुप्ता,अनीश सिंह,धीरज सिंह,श्रीधर केशरी,अविनाश कुशवाहा,विनाल गुप्ता,गोलू यादव,मैंगों यादव,महेष्वर तिवारी,कृष्ण अग्रवाल,रोहित सिंह,दीपंक यादव,मोंटी यादव,रजनीश सिंह,रोहित कुशवाहा,विनय सोनी,अंशु जायसवाल,मनीष दुबे,विनय जायसवाल,हिमांशु सिंह सेंगर,रोनी मिश्र,विशाल त्रिपाठी,चंदन गुप्ता,अमन गुप्ता,विक्की यादव,लकी,अंशु,आदि उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur