अंबिकापुर 31 मार्च 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर भरी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर विकासखंड के रामगढ़ में किया जाएगा। यह आयोजन 2 अप्रैल 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर विजेता मंडली शामिल होंगे जिसके अनुसार 7 विकासखण्ड के एक-एक मंडली भाग लेंगी। जिला जिला स्तर पर विजेता टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ज्ञातव्य है कि जिले के रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाकवि कालिदास की रचना स्थली रामगढ़ में होगा। इसके पूर्व ग्राम पंचायत स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय आयोजन भी हुए हैं। चतुर्थ चरण 8 से 10 अप्रैल 2022 तक जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur