अम्बिकापुर 27 मार्च 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा के लुण्ड्रा जनपद के करौली गोठान में महिलाओं के द्वारा सरसो तेल का उत्पादन किया जा रहा है जिससे लोगां को शुद्ध खाद्य तेल प्राप्त होगी। यहां उत्पादित सरसो तेल को सरगुजा नैचुरल सरसो तेल के नाम से विक्रय किया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने रविवार को करौली गोठान में तेल प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर सरगुजा नैचुरल सरसो तेल विक्रय हेतु जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्ने आजीविका गतिविधि बढ़ाने हेतु आटा फ्लोर मिल एवं सरसो के ग्रेडिंग मशीन शीध्र लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उद्यान विभाग को गोठान में लगे अमरूद, आंवला के पेड़ में फलोत्पादन हेतु ह्यूमिक एसिड एवं अन्य आवश्यक तकनीक का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। पशुपालन विभाग को अधिक क्षेत्रफल में नेपियर लगाने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार कृषि विभाग को नियमित गोबर खरीदी तथा स्टॉक एंट्री करने समय पर खाद छनाई एवं समिति में भंडारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur