Breaking News

कोरबा@तय अवधि में रोजगार के लंबित प्रकरणों का नहीं किया गया निपटारा

Share

कोरबा 25 मार्च 2022 (घटती-घटना)। एसईसीएल कुसमुंडा ने तय अवधि में रोजगार के लंबित प्रकरणों का निपटारा नहीं करने से 27 मार्च से अनिश्चितकालीन खदान बंदी का ऐलान किया है। जीएम दफ्तर के सामने भू विस्थापितों का धरना 4 माह से अधिक का समय हो गया ,अब भूविस्थापित आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैंं। एसईसीएल कुसमुंडा में रोजगार के पुराने लंबित प्रकरणों पर नौकरी की मांग को लेकर भू विस्थापितों का धरना जारी है। पूर्व में वार्ड पार्षद व कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह की अगुवाई में खदान बंदी कर कोयला उत्पादन ठप करने की चेतावनी देने पर एसईसीएल प्रबंधन ने त्रिपक्षीय वार्ता बुलाकर आश्वासन के बाद भू विस्थापितों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। लेकिन एसईसीएल प्रबंधन ने तय समय पर भू विस्थापितों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया। इससे धरने पर बैठे भू विस्थापितों ने अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। भू विस्थापित संघ के अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप ने बताया कि 27 मार्च से अनिश्चितकालीन खदानबंदी कर कुसमुंडा खदान से कोयला उत्पादन प्रभावित किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply